देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला पर उपचुनाव नतीजों में देरी करने का आरोप लगा था। इस प्रशासनिक फेरबदल में 16 जिलाधिकारी और 4 कमिश्नर शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट... ...
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। योगी आदित्यनाथ ने नतीजों के बाद इसका कारण अतिआत्मविश्वास बताया था। ...
देश विरोधी नारे लगाने के मामले में पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। यह नारे अररिया सीट से जीत दर्ज करने वाले सरफराज आलम के घर पास लगाए गए थे। ...
लोकससभा उपचुनाव हाल ही में हुए जिसमें बिहार के अररिया सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की है। ऐसे में अब उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बबाद का एक वीडियो सामने आया है ...