महाराष्ट्र के अहमदनगर में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By कोमल बड़ोदेकर | Published: April 8, 2018 09:06 AM2018-04-08T09:06:07+5:302018-04-08T11:42:03+5:30

हमलावरों ने पहले शिवसेना नेता संजय कोटकर और वसंत ठुबे के वाहनों का पीछा किया। उन्हें रोकने के बाद उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

maharashtra: Two Shiv Sena leaders shot dead in Ahmednagar, police investigate | महाराष्ट्र के अहमदनगर में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अहमदनगर, 8 अप्रैल। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिलें में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि हत्या की वजह चुनावी विवाद हो सकता है। घटना के शनिवार की है जहां केड़गांव स्थित शाहुनगर इलाके में अहमदनगर महा नगर पालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना के दो नेताओं को गोली मार उनकी हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद इलाके में  सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद दोनों नेताओं के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। बताया जा रहा है कि मारे गए शिवसेना के नेताओं के नाम संजय कोटकर और वसंत ठुबे हैं।

अहमदनगर महा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस के विशाल कोटकर विजयी घोषित हुए हैं। वे पूर्व महापौर व अशोक लांडे की हत्या के मामले में सजा काट रहे संदीप कोटकर के भाई हैं।  उपचुनाव में भाजपा व शिवसेना प्रत्याशी पराजित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चुनावी विवाद के चलते  शिवसेना के इन दो स्थानीय नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले शिवसेना नेता संजय कोटकर और वसंत ठुबे के वाहनों का पीछा किया। उन्हें रोकने के बाद उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। उनके घायल होने के बाद बचने की गुंजाइश न रह जाय इसके लिए उनपर घातक हथियारों से वार किए। इस हमले में दोनों नेताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावरों के आतंक से डरकर कोई आगे आने की हिम्मत न कर सका। 

इसके चलते दोनों लाशें काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। बाद में जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तब पुलिस के आला अधिकारी और शिवसेना नेता यहां पहुंचे।

Web Title: maharashtra: Two Shiv Sena leaders shot dead in Ahmednagar, police investigate

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे