अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक शहर है। इस शहर को भगवान राम की जन्मस्थली माना जाता है। उनके जन्म की जगह को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था। राम का जन्मस्थान होने की वजह से अयोध्या को हिंदुओं के साथ सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में माना जाता है। Read More
अयोध्या में इस वक्त एक अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, एक उप पुलिस महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 क्षेत्राधिकारी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबिल, पीएसी की 42 कंपनी, आरएएफ की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। ...
बलिया जिले के सिकंदरपुर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर हो रहा आंदोलन इस बार निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगा। ...
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में लिखा, 'सत्ता में बैठे लोगों को शिवसैनिकों पर गर्व होना चाहिए जिन्होंने रामजन्मभूमि में बाबर राज को खत्म कर दिया। शिवसेना ने कहा कि वह चुनाव के दौरान न तो भगवान राम के नाम पर वोटों की भीख मांगती है और ...
छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी जिसके बाद देश में बड़े स्तर पर दंगे भड़क गये थे। अध्यादेश के जरिये रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों के स्वर तेज हो गये है। ...
भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने 1989 में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था। ...
इन दिनों सोशल साइस्ट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय एक साथ अयोध्या में राम मंदिर को बनवाने के लिए नारे लगाते दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर तो यही लगता है कि किसी मुस्लिम समुदाय के सम्मेलन के बाद ये नारे लगे हैं। ...