लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : Ashes Series: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन-मैथ्यू हेडन के क्लब में हुआ शामिल

क्रिकेट : Eng vs Aus, 3rd Test: जो रूट की संघर्षपूर्ण पारी से इंग्लैंड को अब भी जीत की उम्मीद, बनाने होंगे और 203 रन

क्रिकेट : Ashes: इंग्लैंड को 67 रन पर ढेर करने के बाद मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम, बनाई 283 रनों की बढ़त

क्रिकेट : Ashes Series: पहली पारी 67 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम, 71 साल बाद दोहराया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

क्रिकेट : एशेज: इंग्लैंड की बैटिंग लड़खड़ाई, 45 रन पर गिरे 6 विकेट, जो रूट ने की 42 साल पुराने अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

क्रिकेट : Eng vs Aus, 3rd Test: जोफ्रा आर्चर के आगे नहीं चले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, पूरी टीम 179 रनों पर हुई ढेर

क्रिकेट : जोफ्रा आर्चर ने स्टीव स्मिथ की बैटिंग स्टाइल कॉपी कर फैंस को चौंकाया, उसी अंदाज में लगाए शॉट, वीडियो वायरल

क्रिकेट : Ashes 2019, ENG vs AUS: इंग्लैंड के लिए खुशखबरी, तीसरे टेस्ट में खेल सकता ये बल्लेबाज

क्रिकेट : Ashes 2019: चोटिल स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर, ऑस्ट्रेलियाई कोच बोले- चोट देकर मुकाबले नहीं जीते जाते

क्रिकेट : Ashes 2019: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोटिल स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर