पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
When Ranbir Kapoor lied to Aishwarya Rai Bachchan: रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन से झूठ बोला था। इसकी सच्चाई कई साल बाद एक्ट्रेस के सामने आई थी। ...
Sushmita Sen on comparison with Priyanka Chopra and Aishwarya Rai पत्रकार सुष्मिता सेन से प्रश्न करना जारी रखता है और वह उनसे दोनों एक्ट्रेस पर टिप्पणी करने के लिए कहता हैl ...
अपने सास-ससुर यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भी ऐश्वर्या राय बच्चन काफी क्लोज हैं। अक्सर यह साथ नजर आते हैं, ऐसे में कहा जा सकता है इनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। ...
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने सुष्मिता सेन ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से मिस इंडिया छोड़ने का मन बना चुकी थी। लेकिन मां की एक डांट के बाद उन्होंने अपना वापस नहीं लिया और आज उनकी गिनती टॉप की एक्ट्रेसेस में किया जाता है। ...
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते रहते हैं। कोरोना वायरस के भारत में आने के बाद से ही वह लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ...