पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
एक इंटरव्यू के दौरान, क़वी कहते हैं कि उन्होंने सुना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच दिक्कतें हैं, और वे अलग हो सकते हैं। वह दुआ करते हैं कि वे अलग न हों, लेकिन अगर वे अलग होते हैं, तो ऐश्वर्या उनके लिए शादी का प्रपोज़ल भेजेंगी। ...
Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘पेरिस फैशन वीक’ के पहले दिन, प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। ...
IIFA Utsavam 2024: ग्लैमर से भरे इस कार्यक्रम में मणिरत्नम, सामंथा रुथ प्रभु, चिरंजीवी, एआर रहमान और राणा दग्गुबाती जैसे दक्षिण भारतीय सितारे शामिल हुए। ऐश्वर्या राय, शाहिद कपूर, कृति सनोन, करण जौहर, जावेद अख्तर और शबाना आज़मी सहित बॉलीवुड हस्तियाँ भ ...
कोमल नाहटा के साथ 2019 के एक साक्षात्कार की एक पुराने क्लिप में अभिनेता के पिता और अनुभवी पटकथा लेखक सलीम खान ने बताया कि उनके बेटे की शादी क्यों नहीं हुई है। ...