आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रही है। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी ने हंगामा मचाया हुआ है। ...
आप नेता भारद्वाज ने कहा, “13 मई को मीडिया को स्वाति मालीवाल और बिभव कुमार के मामले के बारे में पता चला। भाजपा की दिल्ली पुलिस ने जनता को सूचित किया कि स्वाति मालीवाल ने 112 नंबर पर कॉल किया था।" ...
अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर 13 मई को पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में अपने सहयोगी विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ...
दिल्ली में एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह दिलचस्प है कि मैं इन चुनावों में आप (आम आदमी पार्टी) को वोट दूंगा और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे।" ...