आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होने के साथ ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह उम्मीद जताई कि यह चुनाव पिछले चुनावों से अलग है क्योंकि लोग भाजपा और आम आदमी पार्टी की लड़ाई से ऊब गए हैं और कांग्रेस को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। ...
सुभाष चोपड़ा इससे पहले बीजेपी पर भी हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में आती है तो नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लागू नहीं करेगी। ...
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई एंटी इमकम्बेंसी नहीं है। उन्होंने कहा हर जगह लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल ने अच्छे काम किए हैं। इसका साथ ही उन्होंने कहा कि पहले 58 प्रतिशत दिल्ली में पानी आता था, आज 93 प्रतिशत हिस्स ...
एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के दौरान लोगों से सवाल किया गया था कि क्या मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल को तुरंत बदलना चाहते हैं? 71.20 फीसदी लोगों ने ना कहा है। ...
पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा, ‘‘आप और भाजपा का हनीमून का समय अब खत्म हो गया है। दिल्ली के लोग इस बार कांग्रेस को मौका देंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस घोषणापत्र जारी करेगी और पाार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव ल ...
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध करने पर बड़ा हमला किया, साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर अल्पसंख्यकों को भटकाने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा शाह ने दावा किया कि देश में हो रहे दंगों के लिए ...