आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर आप नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी दिल्ली में बड़े बवाल की तैयारी कर रही है। ...
दिल्ली की एक अदालत में मुजफ्फरपुर आश्रयगृह मामले में अनेक नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न और उनपर शारीरिक हमले के दोषी ब्रजेश ठाकुर तथा 18 अन्य दोषियों की सजा की अवधि पर सुनवाई मंगलवार को होगी। ...
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। ...
भाजपा के चुनाव प्रचार में शाहीन बाग मुख्य मुद्दा है और पार्टी के शीर्ष नेता हर रैली में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बटला हाउस मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे वे अब ‘टुकड़े टुकड़े’ नारा लगाने वालों को बचा रह ...
शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी। और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा। ...
प्रदेश कांग्रेस के नेता आपसी बातचीत में मान रहे हैं कि विधानसभा की 70 सीटों में इस बार कुछ एक को छोड़ लगभग सभी जगह आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले वह संघर्ष में ही नहीं है। ...
कड़कड़डूमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है। ...