Delhi Elections: पीएम मोदी ने कहा- 21वीं सदी का भारत नफरत की राजनीति से नहीं, विकास की राष्ट्रनीति से चलेगा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2020 04:49 PM2020-02-03T16:49:25+5:302020-02-03T17:05:38+5:30
कड़कड़डूमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभा को आज संबोधित कर रहे हैं। कड़कड़डूमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है। ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि 8 फरवरी को पड़ने वाला आपका हर वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस दशक में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा।
Prime Minister Narendra Modi in Delhi: People who never thought that they will ever be able to get their home registry done in their lives, are now seeing their dreams come true. #DelhiElections2020pic.twitter.com/210Jsa0uzy
— ANI (@ANI) February 3, 2020
जानिए पीएम मोदी ने कड़कड़डूमा में क्या कहा
भारतीय जनता पार्टी, जो अपने हर संकल्प को पूरा करती है, जो कहती है, वो करती है। भाजपा, जिसके लिए देश का हित, देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है। भाजपा, जो Negativity में नहीं बल्कि Positivity में भरोसा रखती है।
दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग हैं, उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से हमारी सरकार ने मुक्त किया है।
जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वो अपने घर का सपना सच होते हुए देख रहे हैं।
देखें कड़कड़डूमा से पीएम मोदी की लाइव वीडियो ...