आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दूसरे चरण के मतदान में कुल 2.54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 26,409 बूथों पर मतदान होगा। करीब 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। ...
Gujarat Election 2022: मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीट जीती थी। कांग्रेस को 22 सीट मिली थी। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 14 सीट मिली थी। ...
Delhi MCD Election 2022: राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘4 बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्ड में लगभग 45 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी वार्ड में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ...
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। ...
एमसीडी की सत्ता में काबिज भाजपा ने आरोप लगाया कि कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो उनकी पार्टी दोबारा चुनाव लड़ेगी। ...
दिल्ली में एमसीडी चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। करीब डेढ़ करोड़ लोग इस चुनाव में मतदान कर सकते हैं। एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। ...