आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
बीजेपी राज्य की 17 मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से 12 में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी से भी बीजेपी को इन सीटों में फायदा हुआ। ...
गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भाजपा को एक फायदा मुस्लिम वोटों के बंटवारे का भी मिला नजर आया है। ...
Gujarat results: राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ‘आप’ ने सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया। गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात में 35 लाख वोट मिले हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ माना ज ...
दिल्ली एमसीडी चुनाव में मुंह की खाने के बाद गुजरात चुनाव के रूझान से उत्साहित दिल्ली भाजपा के नेता आप की हार पर तीखा हमला कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल जहां-जहां गये पार्टी की जमानत जब्त हो गई। ...
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी है। चुनाव आयोग ने इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, गुजरात चुनाव के आ रहे नतीजे बताते हैं कि 'आप' को देश की 8वीं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है। ...
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी कयासों को धता बताते 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में दर्ज की गई 149 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ...