आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
पंजाब में 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इसका ऐलान भगवंत मान सरकार की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट में किया गया। शिक्षा के बजट में भी इजाफा किया गया है। ...
पंजाब में इसी साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल कर सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार मिली है। ...
कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि मान इसमें गेट पकड़कर गाड़ी पर पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। ...
पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता किरण बेदी ने सिखों पर किए मजाक को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं। मैं आखिरी व्यक्ति हूं जिसने किसी को चोट पहुंचाई। मैं सेवा और दयालुता में विश्वास रखती हूं। ...
2019 के लोकसभा चुनावों से पहले, यह पवार ही थे जिन्होंने आप और कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए एक सहमति बनाने का आग्रह किया था। हालांकि, बात नहीं बन पाई। ...
दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे सरकारी कार्यालय में लोगों के लिए लगे एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते हैं। ...
आप ने ट्वीट कर कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12:15 बजे जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। ...