पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल वीडियो पर कुमार विश्वास का तंज- 'सर इतना मत झुकाओ कि 'दस्तार' गिर पड़े'

By विनीत कुमार | Published: June 22, 2022 07:04 AM2022-06-22T07:04:54+5:302022-06-22T07:04:54+5:30

कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि मान इसमें गेट पकड़कर गाड़ी पर पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

Kumar Vishwas takes jibe at Bhagwant Mann on viral picture of AAP's roadshow in Punjab | पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल वीडियो पर कुमार विश्वास का तंज- 'सर इतना मत झुकाओ कि 'दस्तार' गिर पड़े'

कुमार विश्वास ने भगवंत मान पर कसा तंज (फोटो-वीडियो ग्रैब)

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।' 

दरअसल इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान भगवंत मान गाड़ी पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ जगहों पर भगवंत मान गाड़ी पर आने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

इस वीडियो को कुमार विश्वास पेरोडी नाम से ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट किया गया था। वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'पंजाब में रोड शो के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री कहां हैं? मुझे तो गाड़ी में केजरीवाल और गाड़ी पर सिक्योरिटी गार्ड दिख रहे हैं।' इसमें कुमार विश्वास को टैग करते हुए उनकी वीडियो पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। बाद में इसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर अपने अंदाज में तंज कसा।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास पूर्व में कई मौकों पर आम आदमी पार्टी और खासकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले महीने भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पाल की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर भी कुमार विश्वास ने सवाल उठाते हुए भगवंत मान पर निशाना साधा था। इसके बाद उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। वहीं पंजाब चुनाव से पहले विश्वास द्वारा केजरीवाल को अलगाववादियों का समर्थक बताए जाने के मामले ने भी खूब तूल पकड़ा था।

Web Title: Kumar Vishwas takes jibe at Bhagwant Mann on viral picture of AAP's roadshow in Punjab

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे