वीडियो: सरकारी कार्यालय में आम लोगों के लिए लगे AC बंद देख भड़के कैलाश गहलोत, कहा- अधिकारियों के कमरों से AC निकलवा कर लगाए जाएं

By विनीत कुमार | Published: June 5, 2022 02:40 PM2022-06-05T14:40:06+5:302022-06-05T14:40:06+5:30

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे सरकारी कार्यालय में लोगों के लिए लगे एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते हैं।

Watch Delhi minister Kailash Gehlot furious after seeing AC shut down for common people in government office | वीडियो: सरकारी कार्यालय में आम लोगों के लिए लगे AC बंद देख भड़के कैलाश गहलोत, कहा- अधिकारियों के कमरों से AC निकलवा कर लगाए जाएं

आम लोगों के लिए लगे AC बंद देख भड़के कैलाश गहलोत (वीडियो ग्रैब)

नई दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा एक सरकारी कार्यालय में एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे आम आदमी पार्टी (आप) के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। साथ ही कैलाश गहलोत ने भी इस वीडियो को रिट्वीट किया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार वीडियो शुक्रवार का है जब परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

यहां आम जनता के लिए लगाए एसी बंद मिलने पर गहलोत नाराज हो गए औऱ जमकर अधिकारियों की क्लास ली। मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों के कमरों से AC निकलवा कर जनता के लिए हाल में लगा दिए जाने चाहिए। 

वीडियो में नजर आता है कि गहलोत पहले एसडीएम के बारे में पूछते हैं। 59 सेकेंड की वीडियो क्लिप में गहलोत यह कहते हुए भी सुने जा सकते है कि क्या अधिकारियों के कमरों से एसी हटा कर जनता के लिए लगाव दिए जाएं। गहलोत अधिकारियों से कहते हैं, 'आपके कमरे में एसी काम करेंगे, यह बहुत अच्छा है, लेकिन जनता गर्मी सहन करेगी।'

गहलोत ये भी पूछते नजर आ रहे हैं कि अधिकारियों ने खराब एसी के लिए किससे शिकायत की है? वे कहते हैं, 'आपने कितने पत्र लिखे हैं वो मुझे दिखाएं? इनके कमरों से AC निकलवा कर जनता के लिए हाल में लगा दिए जाएं।'

कैलाश गहलोत ने प्रीत विहार SDM और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को समय पर काम न करने के लिए भी फटकार लगाई।

Web Title: Watch Delhi minister Kailash Gehlot furious after seeing AC shut down for common people in government office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे