लाइव न्यूज़ :

Wimbledon Semi-Final: नोवाक जोकोविच राबर्टो आगुट को हरा छठी बार फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: July 12, 2019 21:07 IST

Wimbledon Semi-Final: इस जीत के साथ, जोकोविच अपने 25वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पिछले 24 में से 15 जीते हैं।

Open in App

लंदन, 12 जुलाई: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को यहां चार सेट तक चले कड़े मुकाबले में रॉबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर छठी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। 

जोकोविच 25वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह अब तक 15 बार खिताब जीतने में सफल रहे हैं। विंबलडन में चार बार के चैंपियन सर्बियाई खिलाड़ी को फाइनल में आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर से भिड़ना होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में राफेल नडाल को मात दी। 

विंबलडन फाइनल में जोकोविच का रिकार्ड 4-1 का है। उन्हें एकमात्र पराजय 2013 में एंडी मरे से झेलनी पड़ी थी। जोकोविच का फेडरर के खिलाफ 25-22 और नडाल पर 28-26 का रिकार्ड है। जोकोविच ने बाद में कहा, ‘‘यह मेरे लिये उल्लेखनीय रहा तथा एक और फाइनल में पहुंचना सपना सच होने जैसा है। राबर्टो पहली बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में खेल रहा था और वह वास्तव में अभिभूत नहीं था।’’ 

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘तीसरे सेट के पहले चार-पांच गेम काफी करीबी रहे जिन्हें कोई भी जीत सकता था। सौभाग्य से वे मेरे पक्ष में गये।’’ जोकोविच ने अच्छी शुरुआत की लेकिन स्पेन के 23वें वरीयता प्राप्त आगुट ने जल्द ही लय हासिल कर ली। जोकोविच ने पहले सेट के शुरू में ही आगुट की सर्विस तोड़ दी थी और फिर आखिरी गेम में भी ब्रेक पॉइंट लेकर यह सेट आसानी से अपने नाम किया। आगुट ने हालांकि दूसरे सेट में अच्छी वापसी की। उन्होंने तीसरे गेम में जोकोविच की सर्विस तोड़कर 2-1 से बढ़त ली। 

स्पेन के इस खिलाड़ी को पांचवें गेम में भी दो ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाया। आगुट ने हालांकि शुरुआती बढ़त का फायदा उठाया और अपनी सर्विस पर यह सेट जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया। 

जोकोविच ने इसके बाद अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने तीसरे सेट में भी दो बार ब्रेक प्वाइंट बचाये। इस शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने छठे गेम में आगुट की सर्विस तोड़कर 4-2 से बढ़त बनायी और अगले गेम में दो ब्रेक प्वाइंट बचाकर स्पेनिश खिलाड़ी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेरा। 

चौथे सेट में जोकोविच शुरू से ही हावी हो गये और उन्होंने आगुट को कोई मौका नहीं दिया। यह अलग बात है कि उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। एएफपी पंत नमिता नमिता

टॅग्स :नोवाक जोकोविचराफेल नडालविंबलडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!