लाइव न्यूज़ :

विंबलडन 2018: सीधे सेटों में जीत के साथ नडाल, जोकोविच तीसरे दौर में, सिलिच हुए बाहर

By भाषा | Updated: July 6, 2018 11:56 IST

Wimbledon 2018: राफेल नडाल और जोकोविच तीसरे दौर में पहुंच गए हैं, जबकि मारिन सिलिच हुए बाहर

Open in App

लंदन, 06 जुलाई: पूर्व चैंपियन राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को यहां विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि तीसरे वरीय व 2017 के उप विजेता मारिन सिलिच टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दुनिया के नंबर एक नडाल ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया और अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के युवा एलेक्स डि मिनौर से होगा। 

तीन बार के चैंपियन जोकोविच को मैच के दौरान बाएं पैर की जांघ का उपचार कराना पड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस पर 6-1, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। जोकोविच ने लगातार 10 वें वर्ष तीसरे दौर में जगह बनाई। उनका सामना ब्रिटेन के 21वें वरीय कायले एडमंड और अमेरिकी क्वालीफायर ब्रैडले क्लान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। 

सिलिच ने दो सेट की बढ़त गंवा दी और 82 वीं रैंकिंग पर काबिज अर्जेंटीना के गुइडो पेला से 3-6, 1-6, 6-4, 7-6, 7-5 से हार गए जिनका सामना मैकेंजी मैकडोनल्ड से होगा। जब बुधवार को मैच बारिश के कारण स्थगित हो गया था तो सिलिच अपने प्रतिद्वंद्वी पर दो सेट की बढ़त बनाए थे जिसने इससे पहले विंबलडन में एक भी मैच नहीं जीता था। 

लेकिन यह क्रोएशियाई खिलाड़ी आज जब कोर्ट पर उतरा तो संभल नहीं सका और पेला ने पूरा फायदा उठाकर जीत दर्ज की। उम्मीद की जा रही थी कि 2014 अमेरिकी ओपन का यह चैंपियन खिताब के दावेदारों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा। इसलिए गत चैंपियन रोजर फेडरर के लिए उनका हारना अच्छी खबर है। तीन बार के मेजर चैंपियन स्टैन वावरिंका इटली के क्वालीफायर थामस फैबियानो से 6-7, 3-6, 6-7 से हार गए। 

अमेरिका के नौंवे वरीय जान इस्नर ने दो मैच प्वाइंट बचाए और 64 ऐस व 88 विनर जमाते हुए बेल्जियम के क्वालीफायर रूबेन बेमेलमैंस को शिकस्त दी। निकी किर्गियोस ने नीदरलैंड को रोबिन हासे को 6-3, 6-4, 7-5 से पराजित किया जबकि ऑस्ट्रेलिया के 17 वें वरीय एश्ले बार्टी ने विंबलडन जूनियर चैंपियन यूज्नी बुकार्ड को 6-4, 7-5 से हराकर पहली बार तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में शीर्ष वरीय और फ्रेंच ओपन चैंपियन सिमोना हालेप का समाना चीन की साईसाई झेंग से होगा। 

 

टॅग्स :विंबलडनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!