लाइव न्यूज़ :

चौथी बार विंबलडन खिताब जीतकर चोकोविच ने ऐसे मनाया जश्न, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: July 16, 2018 12:06 IST

Wimbledon 2018 का खिताब जीत के बाद नोवाक जोकोविच ने अलग तरीके से जीत का जश्न मनाया।

Open in App

लंदन, 16 जुलाई। सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2018 के फाइनल में केविन एंडरसन को आसानी से 6-2, 6-2 , 7-6 (7-3) से हराकर चौथी विंबलडन ट्रॉफी जीती। जोकोविच ने 2016 फ्रेंच ओपन जीतने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया है। तब उन्होंने रोलां गैरां पर अपना करियर ग्रैंडस्लैम भी पूरा किया था। यह उनका 13 वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी है जिससे वह पुरुष ग्रैंडस्लैम विजेताओं की सर्वकालिक सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें रोजर फेडरर 20 खिताब से शीर्ष पर काबिज हैं।

इस खिताब जीत के बादस नोवाक जोकोविच ने अलग तरीके से जीत का जश्न मनाया। चौथे विंबलडन ग्रैंडस्लैम का जश्न सेंटर कोर्ट की घास को खाकर मनाया। जोकोविच का सेंटर कोर्ट पर घास मुंह में डालना तब से विम्बलडन परंपरा बन गई है जब उन्होंने 2011 फाइनल में राफेल नडाल को हराकर सबसे पहले ऐसा किया था। उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा कि यह घास सचमुच काफी स्वादिष्ट लगी। मैंने इस साल जश्न मनाने के लिए दोगुनी घास खाई।

यह भी दिलचस्प है कि जोकोविच एक महीने पहले विम्बलडन में नहीं खेलने की बात भी कर रहे थे, क्योंकि वह पेरिस में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे और एक दशक में उनकी रैंकिंग भी सबसे कम थी। यह 2015 के बाद उनकी विंबलडन में उनकी पहली ट्रॉफी है । इससे दुनिया का यह 21 वें नंबर के जोकोविच क्रोएशिया के गोरान इवानिसेविच (2001) के बाद ऑल इंग्लैंड क्लब में जीत दर्ज करने वाले निचली रैंकिंग पर काबिज पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!