लाइव न्यूज़ :

विंबलडन: माइक ब्रायन ने जीता रिकॉर्ड 17वां ग्रैंडस्लैम, जुड़वा भाई बॉब के बिना पहला खिताब

By भाषा | Updated: July 15, 2018 13:34 IST

Mike Bryan: स्टार खिलाड़ी माइक ब्रायन ने अपने करियर का रिकॉर्ड 17वां ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीता है

Open in App

लंदन, 15 जुलाई: जुड़वा भाई बॉब ब्रायन की चोट के कारण माइक ब्रायन विंबलडन में नए जोड़ीदार के साथ उतरे और उन्होंने पुरुष डबल्स में रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया। भाई बॉब के बिना यह माइक का पहला खिताब है।

माइक और जैक सोक की अमेरिकी जोड़ी ने एक साथ सिर्फ दूसरा टूर्नामेंट खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7 (7), 6-3, 5-7, 7-5 से हराया। चालीस साल के माइक ऑल इंग्लैंड क्लब में ओपन युग में खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं।

माइक ने विंबडलन के तीन अन्य खिताब सहित कुल 16 ग्रैंडस्लैम अपने भाई बॉब के साथ जीते हैं जो कूल्हे की चोट के कारण बाहर हैं। जुड़वां भाइयों माइक और बॉब ने साथ में मिलकर रिकॉर्ड 112 डबल्स खिताब जीते हैं। 

इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच यूएस ओपन, तीन विंबलडन, दो फ्रेंच ओपन समेत कुल 16 ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। इतना ही नहीं ये दोनों ओपन युग में चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली एकमात्र जोड़ी है।

टॅग्स :विंबलडनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!