लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन फाइनल में नडाल ने किया ऐसा काम, मिल सकती है बड़ी सजा

By सुमित राय | Updated: June 11, 2018 12:17 IST

French Open: फाइनल में नडाल ने जीत तो दर्ज की, लेकिन उन्होंने ऐसा काम किया, जिसके लिए उन्हें दंडित किया जा सकता है।

Open in App

दुनिया के नंबर-1 और स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर शानदार पर्दर्शन करते हुए 11वीं बार फ्रेंच ओपन के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। नडाल ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराया। फाइनल में नडाल ने जीत तो दर्ज की, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा काम किया, जिसके लिए उन्हें दंडित किया जा सकता है।

फाइनल मैच में नडाल ने उम्र और तमाम चोट और अपने खराब दौर को पीछे छोड़ दिया, लेकिन इस दौरान उन्हें तीसरे सेट में दो बार मेडिकल टीम की मदद लेनी पड़ी। बाईं कलाई पर नडाल को टक्‍कर लगी, उसके बाद फिजियो ने जल्‍दी से मसाज करके दर्द को कम करने की कोशिश की।

यह फ्रेंच ओपन के नियम के खिलाफ था। express.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद नडाल पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि नडाल ने दावा किया कि यह उनकी चोट के लिए जरूरी था, लेकिन टूर्नामेंट का नियम इस तरह की चोट के लिए खिलाड़ियों को फिजियो की मदद लेने से रोकता है। (यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2018: नडाल की क्ले कोर्ट पर बादशाहत बरकरार, डोमिनिक थीम को हराकर 11वीं बार जीता खिताब)

गत चैंपियन नडाल का रोलां गैरो पर यह 11वां और करियर का 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने किसी एक ग्रैंडस्लैम में सर्वाधिक खिताब के मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। मारग्रेट ने 1960 से 1973 के बीच ऑस्ट्रेलिया ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टॅग्स :राफेल नडालफ्रेंच ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!