लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल का कमाल जारी, 11वीं बार बनाई सेमीफाइनल में जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 8, 2018 11:57 IST

अब सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा।

Open in App

पेरिस, 08 जून: 10 बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने गुरुवार को एक बार फिर से लाल बजरी पर अपना जादू दिखाते हुए 11वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। नडाल ने वर्षा की वजह से बुधवार को पूरा नहीं हो पाए मैच में गुरुवार को जोरदार वापसी की और अर्जेंटीना के डिएगो स्वार्ट्जमैन को 4-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हरा दिया। 

बुधवार को बारिश की वजह से मैच रोके जाने के समय नडाल पहला सेट 4-6 से गंवा चुके थे और दूसरे सेट में भी पीछे चल रहे थे। लेकिन गुरुवार को मैच दोबारा शुरू होने पर नडाल ने मैच ही पलटकर रख दिया और लगातार तीन सेट जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 

अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पांचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा, जिन्होंने एक और क्वॉर्टर फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 7-6 (7-5), 5-7, 6-3, 7-5 से मात दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराने वाले इटली के मार्को चेचिनताओ का मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के डोमिनिक थीम से होगा।

टॅग्स :राफेल नडालफ्रेंच ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!