लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच ने जीता रिकॉर्ड 5वां पेरिस मास्टर्स खिताब

By भाषा | Updated: November 3, 2019 22:37 IST

Open in App

शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को फाइनल में कनाडा के युवा डेनिस शापोवालोव को हराकर रिकार्ड पांचवां पेरिस मास्टर्स खिताब अपने नाम किया। इस ट्राफी को जीतने के साथ ही उन्होंने साल के अंत में जारी होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने की उम्मीद बढ़ा दी।

अपने 50वें मास्टर्स फाइनल में खेल रहे जोकोविच ने 20 साल के प्रतिद्वंद्वी शापोवालोव (28 रैंकिंग) को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी जो राफेल नडाल के सेमीफाइनल से हटने के कारण फाइनल में पहुंचे। जोकोविच हालांकि अगले हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में नडाल से पीछे ही रहेंगे लेकिन वह फिर भी पीट सम्प्रास के छठे साल शीर्ष पर रहने के रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं।

सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन के नाम अब 34 मास्टर्स खिताब और एटीपी टूर में कुल 77 ट्राफियां हैं। वह मास्टर्स खिताब में नडाल (35 ट्राफियां) से केवल एक ट्राफी पीछे हैं। यह जोकोविच की इस सत्र में पांचवीं ट्राफी थी। इससे पहले उन्होंने विम्बलडन और आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम के अलावा मैड्रिड ओपन और तोक्यो में खिताब जीते हैं।

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!