लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच ने फिर खोया आपा, गुस्से में जमीन पर मारा रैकेट

By भाषा | Updated: September 19, 2020 22:46 IST

जोकोविच मैच के दौरान अंपायर को घूरते भी दिखे जब अंपायर ने उनके खिलाफ फैसला किया और एक प्वाइंट के लिये दोबारा खेलने का भी आदेश दिया...

Open in App

अमेरिकी ओपन में दो हफ्ते से भी कम समय पहले अनजानी गलती से अमेरिकी ओपन से बाहर हुए सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच शनिवार को इटालियन ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जर्मनी के क्वालीफायर डॉमिनिक कोप्फर के खिलाफ जीत के दौरान फिर आपा खो बैठे।

जोकोविच ने कोप्फर पर 6-3, 4-6, 6-3 से जीत हासिल की। लेकिन दूसरे सेट के दौरान गुस्से में उन्होंने अपना रैकेट जमीन पर मारा, जिससे उनके रैकेट का फ्रेम टूट गया और उन्हें नया रैकेट लेना पड़ा। उन्हें चेयर अंपायर से चेतावनी भी मिली।

शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच ने सोमवार को कहा था कि अमेरिकी ओपन से बाहर किये जाने के बाद उन्होंने बड़ा सबक सीखा था। सेमीफाइनल में उनका सामना कैस्पर रड से होगा जिन्होंने स्थानीय प्रबल दावेदार माटियो बेरेटिनी को दो घंटे 57 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6 से हराया।

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!