लाइव न्यूज़ :

मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट: बीमारी के कारण हटे मारिन सिलिच, जोकोविच सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: May 10, 2019 19:56 IST

नोवाक जोकोविच ने नौवीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच के पेट की समस्या के कारण हट जाने के बाद शुक्रवार को मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मारिन सिलिच के पेट की समस्या के कारण हट गए।सिलिच ने ट्वीट करके मैच से हटने पर खेद जताया।

मैड्रिड, 10 मई।नोवाक जोकोविच ने नौवीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच के पेट की समस्या के कारण हट जाने के बाद शुक्रवार को मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिलिच ने ट्वीट करके मैच से हटने पर खेद जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खेद है कि मुझे आज के मैच के हटना पड़ रहा है। मैं कल रात पेट दर्द से काफी परेशान रहा। मुझे इस तरह से मैड्रिड में अपना अभियान समाप्त होने पर निराशा है। समर्थन के लिये आभार।’’

सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का सामना रोजर फेडरर और डोमिनिक थीम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। तीन साल बाद क्ले कोर्ट पर वापसी करने वाले फेडरर ने गुरुवार को दो घंटे तक चले मैच में फ्रांस के गेल मोंफिल्स को 6-0, 4-6, 7-6 से पराजित करके अंतिम आठ में जगह बनायी थी।

इस बीच महिला वर्ग में नाओमी ओसाका दो महीने में दूसरी बार बेलिंडा बेनसिच से 3-6, 6-2, 7-5 से हारकर बाहर हो गयीं। स्विट्जरलैंड की बेनसिच ने दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को मार्च में इंडियन वेल्स में मात दी थी। चेक गणराज्य की दूसरी वरीय और गत चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को भी किकी बर्टन्स से 2-6 3-6 से हार मिली।

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!