लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच ने चौथी बार जीता लारेस पुरस्कार, रोजर फेडरर से अब भी पीछे

By भाषा | Updated: February 19, 2019 12:50 IST

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स और फुटबॉल विश्व कप विजेता फ्रांस की टीम ने 2019 लारेस विश्व खेल पुरस्कार जीते।

Open in App

मोनाको, 19 फरवरी। टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स और फुटबॉल विश्व कप विजेता फ्रांस की टीम ने 2019 लारेस विश्व खेल पुरस्कार जीते।

जोकोविच ने सोमवार रात काइलियान एमबापे, इलियुद किपचोगे और लेब्रोन जेम्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर 'साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी' का पुरस्कार जीता।

कोहनी की चोट के बाद वापसी करते हुए पिछले तीन ग्रैंडस्लैम जीतने वाले जोकोविच ने चौथी बार यह पुरस्कार जीता। रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड पांच बार यह पुरस्कार जीता है।

जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2017 में भी यह पुरस्कार मिला था।

फीफा विश्व कप विजेता फ्रांस दुनिया की पहली राष्ट्रीय फुटबाल टीम बनी जिसे दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया।

जापान की पहली ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका को 'ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने अमेरिकी ओपन के फाइनल में पांच बार की लारेस पुरस्कार विजेता सेरेना विलियम्स को हराया था।

गोल्फ स्टार वुड्स को वापसी करने वाला साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह इस पुरस्कार को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। इससे पहले वह 2000 और 2001 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए थे। 

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट भी इस वर्ग में नामित थी और उन्होंने समारोह में हिस्सा लिया। महान फुटबॉल मैनेजर आर्सीन वेंगर को 22 साल तक आर्सेनल के मैनेजर के रूप में फुटबॉल में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!