लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच नौवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे, अमांडा और बार्टी भी जीती

By भाषा | Updated: June 6, 2019 23:00 IST

नोवाक जोकोविच ने आसान मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर नौवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।जोकोविच एक ही समय में चारों ग्रैंडस्लैम अपने पास करने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

पेरिस, छह जून। शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आसान मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर नौवीं बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच एक ही समय में दूसरी बार चारों ग्रैंडस्लैम अपने पास रखने वाला सिर्फ दूसरा खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

जोकोविच ने ज्वेरेव के खिलाफ 7-5, 6-2, 6-2 से जीत के साथ 35वीं बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना चौथे वरीय डोमीनिक थिएम से होगा। थिएम को भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। ऑस्ट्रिया के इस खिलाड़ी ने भी रूस के करेन खचानोव के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज करके लगातार चौथे साल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसकी (ज्वेरेव की) सर्विस काफी मजबूत है इसलिए रिटर्न के लिए सही स्थिति पर आना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। मैंने पांच या छह परफेक्ट गेम खेले। मैं गेंद को अच्छी तरह हिट करना शुरू किया। कल बारिश के बाद आज मैच खत्म करना अच्छा रहा। अगले दिन के बारे में सोचे बिना वर्तमान पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। मैं सेमीफाइनल में जगह बना चुका हूं और मैं इसे लेकर काफी खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा।’’

अमेरिकी किशोरी अमांडा अनिसिमोवा ने उलटफेर करते हुए चैंपियन सिमोना हालेप को हराया जबकि आस्ट्रेलिया की आठवीं वरीय एशलेग बार्टी भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। सत्रह साल की अमांडा ने एकतरफा मुकाबले में फिलिप चैटरियर कोर्ट पर हालेप को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से शिकस्त दी जबकि बार्टी अमेरिका की 14वीं वरीय मेडिसन कीज को 6-3, 7-5 से हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची। अमांडा और बार्टी अब सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी और दोनों ही पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगी।

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2007 में निकोल वेदिसोवा के बाद किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सबसे युवा और दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा ने कहा, ‘‘मैं नर्वस नहीं लग रही थी क्योंकि मैं नर्वस नहीं थी। मैं बेहद रोमांचित थी और इस मौके से बेहद खुश थी। मैं जिसकी उम्मीद की थी यह उससे कहीं अधिक है।’’

अमांडा 1997 के अमेरिकी ओपन में वीनस विलियम्स के बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने वाली सबसे युवा अमेरिकी खिलाड़ी भी हैं। अंतिम चार के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचफ्रेंच ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!