लाइव न्यूज़ :

US Open Final 2019: 19 साल की बियांका आंद्रिस्कू ने सेरेना विलियम्स को हराकर रचा इतिहास, कनाडा के लिए जीता पहला ग्रैंडस्लैम खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 07:49 IST

मारग्रेट कोर्ट के 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने उतरीं सेरेना विलियम्स को बियांका आंद्रिस्कू के हाथों सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देआंद्रिस्कू मारिया शारापोवा के बाद अमेरिकी ओपन का खिताब हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। यूजीनी बूचार्ड (2014) के बाद 19 बरस की आंद्रिस्कू ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। 

अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स को अमेरिकी ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में  कनाडा की सिर्फ 19 साल की बियांका आंद्रिस्कू ने हराया।

मारग्रेट कोर्ट के 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने उतरीं सेरेना को आंद्रिस्कू के हाथों सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा। 

आंद्रिस्कू मारिया शारापोवा के बाद अमेरिकी ओपन का खिताब हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। शारापोवा ने 2006 में अमेरिकी ओपन जीता था।

यूजीनी बूचार्ड (2014) के बाद 19 बरस की आंद्रिस्कू ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। 

बियांका ने सेमीफाइनल में  13वीं रैंकिंग वाली स्विटजरलैंड की बेंचिच के खिलाफ पहले सेट में सेट प्वाइंट बचाया। यह मुकाबला उसने टाइब्रेकर में जीता। दूसरे सेट में वह 2-5 से पीछे थे लेकिन उसके बाद आखिरी पांच गेम अपने नाम करके हासिल करके जीत दर्ज की। उन्होंने यह मुकाबला 7-6, 7-5 से अपने नाम किया।

वहीं सेरेना विलियम्स ने एलिना स्वितोलिना को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया था। 

बियांका के इस शानदार जीत पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बधाई दी है।

टॅग्स :सेरेना विलियम्सयूएस ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!