लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान टीवी कलाकार ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:48 IST

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिये कोई नहीं आया।

मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईटेलीविजन इंडस्ट्रीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब