लाइव न्यूज़ :

हीरा कारोबारी मर्डर केस में फंसी देवोलीना भट्टाचार्य ने तोड़ी अपनी चुप्पी, दिया ये बयान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2018 11:11 IST

देवोलीना भट्टाचार्य कहा है फिलहाल वह इस मामले पर कुछ नहीं कह सकती हैं।

Open in App

हीरा कारोबारी की हत्या मामले में पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है। अब इस मामले में देवोलीना ने अपनी बात सामने रखी है और जल्द सबके सामने पक्ष रखने को कहा है।

देवोलीना भट्टाचार्य ने क्या कहा

 इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा है फिलहाल वह इस मामले पर कुछ नहीं कह सकती हैं। लेकिन वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी सवालों के जवाब देंगी। इतना ही नहीं देवोलीना ने कहा है कि मैं अभी कोई बयान नहीं दे सकती क्योंकि मेरे वकील ने अभी ऐसा करने से मना कर दिया है। तो 2 या 3 दिन बाद जब चीजें ठीक हो जाएंगे तब मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने घर पर सुरक्षित हूं, नार्मल पूछताछ के लिए पुलिस ने मुझे बुलाया था, चिंचा करने की कोई बात नहीं है मैं जल्द ही सबके सामने अपना पक्ष रखूंगी।

मुंबई पुलिस को हाई प्रोफाइल राजेश्वर उदानी मर्डर केस में उनका कनेक्शन मिला है। इस मामले में सचिन पवार और दिनेश पवार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस जांच में मौत की गुत्थी और उसके पीछे का मकसद धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रची थी।

हाल ही में पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरी लाल उडानी का शव कार में बरामद किया गया था पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को राजेश्वर अपने घर से लापता हो गए थे। इसके बाद  उनके परिवार वालों ने पंत नगर पुलिस स्टेशन पर लापता होने पर मामला दर्ज कराया था। 

हीरोईन की मोहब्बत में मर्डर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल मर्डर के पीछे दो वजहें हो सकती हैं। पहली पैसों का लेन-देन और दूसरी लिव-इन रिलेशनशिप। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचिन पवार का टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। यही मर्डर के पीछे की वजह हो सकती है।

गोपी बहू के कनेक्शन का खुलासा

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी से खुलासा हुआ है कि राजेश्वर किसी अन्य कार से मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका शव बेहद ही खराब हालत में पाया गया था। मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस ने उनकी मोबाइल के कॉल चेक किया। इस जांच में देवोलीना नाम का भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में जिन लोगों की बात राजेश्वर से हुई उनमें नवी मुंबई की कई डांस बार गर्ल्स का नाम शामिल है। पुलिस ने देवोलीना से पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने 20 लोगों पर मामला दर्ज किए हैं। हालांकि अभी भी मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। एएनआई एजेंसी की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य और सचिन पवार की आज पंत नगर पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज  करा लिए हैं। बता दें कि 29 नवंबर से व्यवसायी लापता था जिनका शव 7 दिसंबर को बरामद किया गया था।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो