लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बेहद मजेदार होगा 'द कपिल शर्मा शो' का लेटेस्ट एपिसोड, फैमिली मेंबर्स संग हंसी का डबल डोज देने की हो रही तैयारी

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 10:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देइस शनिवार यानी 8 अगस्त को टेलीकास्ट होने वाले कपिल शर्मा शो में फैमिली मेंबर्स नजर आएंगे।कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरण सिंह के पति परमीत सेठी, कीकू शारदा की पत्नी शो का हिस्सा बनेंगे। एपिसोड की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर शो को शुरू कर दिया गया है। लॉकडाउन के बाद शूट किए गए शो के पहले एपिसोड में सोनू सूद नजर आए थे। 

इस एपिसोड को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला था। सोनू सूद भी सेट पर कभी हंसी-मजाक करते दिखें तो कभी उनकी आंखें नम भी हो गई। दरअसल, शो के दौरान सोनू सूद को उनके द्वारा कुछ प्रवासियों का वीडियो दिखाया गया। जिससे देखकर सोनू सूद का दिल भर आया और वह सेट पर खुद की आंसूओं को रोक नहीं पाए। वहीं अब शो के स्टार कास्ट अब अपने फैमिली मेंबर्स स्टेज पर नजर आने वाले हैं। 

वायरल हो रही है शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो

इस शनिवार यानी 8 अगस्त को टेलीकास्ट होने वाले कपिल शर्मा शो में फैमिली मेंबर्स नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह, अर्चना पूरण सिंह के पति परमीत सेठी, कीकू शारदा की पत्नी शो का हिस्सा बनेंगे। इस एपिसोड की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें द कपिल शर्मा शो का पूरा परिवार अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। 

दुनियाभर में मौजूद हैं कपिल शर्मा के फैंस 

कपिल शर्मा को टैग करते हुए सिडनी के एक शख्स ने कुछ दिन पहले ट्वीट में लिखा था- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मेरे भाई की बेटी का नामकरण था। उसने कहा- मैं चाहता हूं कि तुम कपिल की तरह बनो, तुम्हारा नाम कोपिला होगा। जब हमने पूछा ऑस्ट्रेलिया में ये नाम क्यों? तो उसने जवाब दिया- मुझे पता है। कपिल शर्मा जितने रियल हैं उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब