लाइव न्यूज़ :

गांव के खेतों में काम करती नजर आईं टीवी की 'छोटी बहू', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 11:00 IST

टीवी धाराविहकों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट पर सावधानी पूर्वक कलाकार अपने-अपने शो की शूटिंग में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशूटिंग शुरू होने के बावजूद कुछ कलाकार ऐसे हैं जो अभी सेट पर जाकर रिस्क नहीं लेना चाहते।'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' और 'छोटी बहू' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं रुबीना दिलैक इन दिनों अपने गांव में हैं। रुबीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेतों में मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं।

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर लोग इन दिनों अपना सारा समय घर पर ही बिता रहे हैं। हालांकि, लॉकडाउन में धीरे धीरे मिल रही ढील के बीच लोगों का काम-काज एक बार फिर शुरू होग गया। लोग सावधानी के साथ काम के सिलसिले में घरों से बाहर भी निकल रहे हैं। फिल्मों और टीवी की शूटिंग में शुरू की जा चुकी है।

शूटिंग शुरू होने के बावजूद कुछ कलाकार ऐसे हैं जो अभी सेट पर जाकर रिस्क नहीं लेना चाहते। इन्हीं कलाकारों में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल है। 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' और 'छोटी बहू' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं रुबीना दिलैक इन दिनों अपने गांव में हैं। वह वहां बिल्कुल सादा जीवन जी रही हैं और हर वो आम काम कर रही हैं जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। 

खेतों में मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं एक्ट्रेस

हाल ही में रुबीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेतों में मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। रुबीना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या ये सिर्फ मैं हूं या हर एक्टर सब्जियों के जरिए सुर्खियां बटोर रहा है? जैसे मैंने किया?' वीडियो में रुबीना तीन मूलियों को उखाड़ने की कोशिश करती दिखती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन मूलियों को नाम भी दिया। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो भी हुआ था वायरल 

इससे पहले खेत में काम करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहन रखी थी। एक किसान की तरह उन्होंने सिर पर गमछा भी बांध रखा था। नवाज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब