लाइव न्यूज़ :

Jhalak Dikhhla Jaa 11 शो के सेट पर पहुंचे शाहिद कपूर, मनीषा रानी के संग किया रोमांटिक डांस, क्यूट वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2024 12:28 IST

झलक दिखला जा 11 के आने वाले एपिसोड में मनीषा रानी शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आएंगी।

Open in App

Jhalak Dikhhla Jaa 11: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी इन दिनों कलर्स के झलक दिखला जा 11 शो का हिस्सा हैं। अपने बिदांस एटीट्यूड के लिए जानी जाने वाली मनीषा रानी फैन्स के दिलों की धड़कन हैं। शो में मनीषा का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच, शाहिद कपूर भी मनीषा रानी के फैन होते दिख रहे हैं ऐसा लगता है शाहिद को मनीषा खूब पसंद आई, तभी तो उन्होंने मनीषा के साथ ऐसा डांस किया जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।  

आगामी एपिसोड में बॉलीवुड सितारे शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनीषा रानी के साथ रोमांटिक डांस किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उनके बिंदास रवैये ने शाहिद को आश्चर्यचकित कर दिया। वह लगातार मुस्कुराते और शरमाते नजर आए। वीडियो में मनीषा झलक टीम से म्यूजिक बजाने के लिए कहती हैं क्योंकि वह शाहिद के साथ डांस करना चाहती हैं। वह कहती हैं, 'गाना बजाओ यार शाहिद कपूर रोज-रोज नहीं मिलता है।' मनीषा को शाहिद के साथ डांस करते देख नेटिजन्स गदगद हो गए।

फैन्स कर रहे कमेंट्स 

एक यूजर ने लिखा, 'मनीषा ने शाहिद कपूर को तक अपना दीवाना बना दिया!', वहीं दूसरे ने लिखा, 'भाई, यहां पर शक्तियों का गलत इस्तमाल हो रहा है..'. तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे भी आज तक ऐसी लड़की नहीं मिली #शाहिद कपूर भाई ये बस वन पीस ही है।' एक ने कमेंट किया, मुझे ये पूरा मोमेंट बिना एडिट के वेप्स देखना है..., इसी तरह तमाम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 

बता दें कि झलक दिखला जा 11 में शिव ठाकरे, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिंह, सागर पारेख, श्रीराम चंद्रा, करुणा पांडे और धनश्री वर्मा हैं। 

टॅग्स :शाहिद कपूरटेलीविजन इंडस्ट्रीफिल्मबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब