9 मैच, 210 गेंद, 264 रन और 17 विकेट?, सबपर भारी 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार, पर्पल कैप पर कब्जा?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस कारण उनके पास पर्पल कैप है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 11:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देटीम की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है। टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।264 रन देकर 17 विकेट अपने नाम किया।

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उनके लिए टीम की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक महत्वपूर्ण है। यह 36 वर्षीय तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस कारण उनके पास पर्पल कैप है।

भुवी ने 2026 में 9 मैच खेलते हुए 210 गेंद डाली और 264 रन देकर 17 विकेट अपने नाम किया। इस दौरान 35 ओवर की गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी टीम को हालांकि इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटन्स ने अनुशासित गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से शिकस्त दी।

गुजरात टाइटन्स ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को अच्छी पिच पर महज 155 रन के स्कोर पर रोकना शानदार रहा। गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया।

टॅग्स :आईपीएल 2026भुवनेश्वर कुमाररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीगुजरात टाइटन्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या