लाइव न्यूज़ :

'मैं असहाय महसूस कर रही हूं', अफगान शख्स के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर बोलीं सौम्या टंडन

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 09:09 IST

एक साक्षात्कार में सौम्या ने बताया था कि वह साल 2008 में काबुल गई थीं। यह देखना उनके लिए दिल दहला देने वाला है कि कैसे वहां के लोग अपने जीवन के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसौम्या टंडन ने बताया था कि वह साल 2008 में काबुल गई थींमैंने बहुत पहले एक अफगानी लड़की के रूप में काम किया थाः सौम्यामैंने उन भारतीय दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की, कोई जवाब नहीं मिला हैः सौम्या

मुंबईः अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां के हालात को लेकर हर कोई चिंतित है। लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। जो बचे हैं वे भी किसी तरह अफगानिस्तान से निकल जाना चाहते हैं। उनके लिए उनके करीबी दोस्त, परिवार के लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री सौम्या टंडन ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर वहां के अपने दोस्तों के लिए चिंता जाहिर की है।

मशहूर हास्य धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में काम कर चुकीं सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी अफगानिस्तान यात्रा के दौरान की पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह एक अफगानी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सौम्या ने अफगानी दोस्तों के लिए प्रार्थनाएं की हैं। 

सौम्या टंडन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अफगानिस्तान में रह रहे अपने दोस्तों के लिए प्रार्थना। मैंने बहुत पहले एक अफगानी लड़की के रूप में काम किया था और इस सिलसिले में एक महीने तक वहां रही थी।

वहीं अपने एक साक्षात्कार में सौम्या ने बताया था कि वह साल 2008 में काबुल गई थीं। यह देखना उनके लिए दिल दहला देने वाला है कि कैसे वहां के लोग अपने जीवन के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं। यह हालात काफी परेशान करने वाले हैं। हालांकि, वह उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं। वह काबुल में रहने के दौरान बने दोस्तों के लिए भी चिंतित हैं। 

सौम्या टंडन  ने ई-टाइम्स से कहा, जिनके जरिए मैं अफगानिस्तान गई थी...मैंने उन भारतीय दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की, मुझे कोई रिप्लाई नहीं मिला...मैं असहाय महसूस कर रही हूं। सौम्या ने बताया कि उनकी यूनिट में को-एक्टर और एक क्रू मेंबर समेत दो महिलाएं थीं। उन्होंने बताया कि यहां रहना महिलाओं के लिए कितना मुश्किल था और किस तरह उन्हें अपनी आजादी के लिए लड़ना पड़ रहा है। यहां के लोग सालों से डर और अनिश्चितता का जीवन जी रहे थे और उनके साथ फिर वहीं हुआ।

टॅग्स :सौम्या टंडनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो