लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17 में टाइगर कृति से मिलेंगे सलमान, फिर घरवालों की लेंगे क्लास, बीच में दिखाई देंगी कंगना रनौत

By धीरज मिश्रा | Updated: October 21, 2023 12:19 IST

बिग बॉस-17 में आज पूरे सप्ताह का लेखा जोखा लेकर शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से रूबरू होंगे। घरवालों ने जो एक सप्ताह में जो कुछ भी किया। सलमान एक एक करके सबसे हिसाब लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस-17 का आज पहला वीकेंड का वारसलमान के शो में आएंगे फिल्मी सितारेबिग बॉस के घर में सदस्यों को टास्क देंगे टाइगर कृति सेनन

Bigg Boss 17 : बिग बॉस-17 में घरवालों की क्लास लेने के लिए 21 अक्टूबर को वीकेंड के वार पर बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान आएंगे। यह इस साल के सीजन का पहला वीकेंड का वार होगा। जिसमें पूरे सप्ताह का लेखा जोखा लेकर शो के होस्ट सलमान खान घरवालों से रूबरू होंगे। घरवालों ने जो एक सप्ताह में जो कुछ भी किया। सलमान एक एक करके सबसे हिसाब लेंगे।

जहां एक तरफ सलमान घरवालों की क्लास ले रहे होंगे। वहीं दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज भी मिलेगा।

एक मंच पर दर्शकों को दो टाइगर साथ में दिखाई देंगे। फिल्म गणपत के प्रमोशन को लेकर फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री कृति सेनन बिग बॉस -17 में होंगी। कुछ सेकंड का प्रोमो रिलीज किया गया है।

वहीं सलमान के शो में बॉलीवुड की रानी कंगना रनौत भी अपनी फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए आएंगी। 

बिग बॉस-17 में झगड़ा ही झगड़ा

बिग बॉस-17 को शुरु हुए अभी सप्ताह दिन भी नहीं हुआ है और सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से झगड़ चुके हैं। 20 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित एपिसोड में अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी के बीच जमकर लड़ाई होती है। दोनों की लड़ाई में आई अंकिता लोखंडे और खानजादी में बहस शुरु हो जाती है और धीरे धीरे घर के अन्य सदस्य भी झगड़े को खत्म करने के लिए एक दूसरे को समझाने लगते हैं।

इस बीच खानजादी अंकिता को सीरियल और टीवी से संबंधित कुछ बोल जाती हैं। इस पर जवाव देते हुए अंकिता बोलती हैं कि  टेलिविजन हमारा है और शो बिग बॉस भी टेलिविजन पर आता है। इधर, शो में आए यूट्यूबर मुनव्वर फारूकी को छोड़कर अन्य यूट्यूबर इसका मुद्दा बना लेते हैं।

 

बाबू भैय्या, अरुण और तेहलका भाई अपनी कम्यूनिटि को सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि एक एक्टर शो में बोल रही है कि तुम लोग हो कौन। तुम रोज हमारी वजह से टीवी पर दिखाई देते हो। वहीं तीन मुनव्वर पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने अपनी कम्यूनिटि के लिए स्टैंड नहीं लिया। वह अपना गेम खेल रहे हैं।  

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानटाइगर श्रॉफकृति सेननकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब