लाइव न्यूज़ :

सलमान खान लॉन्च करने जा रहे हैं अपना चैनल, ऐसा हुआ तो 'कपिल शर्मा शो'...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2019 09:12 IST

सलमान खान अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग पूरी कर अपने 'दबंग टूर' के लिए दुबई गए हुए हैं

Open in App

सलमान खान अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग पूरी कर अपने 'दबंग टूर' के लिए दुबई गए हुए हैं. उनके साथ कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह और प्रभुदेवा भी हैं. सलमान बहुत बिजी स्टार हैं और फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी छाए रहते हैं. वह पिछले कई साल से रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे हैं.

सलमान अपनी प्रोडक्शन कंपनी से 'द कपिल शर्मा शो' भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने अपना टीवी चैनल लॉन्च करने की योजना बनाई है. जी हां, कई फिल्में और शो प्रोड्यूस करने के बाद सलमान अब खुद का चैनल लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस समय उनकी टीम चैनल के कन्टेंट को लेकर तैयारी कर रही है. वैसे अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है बहुत जल्द इस बारे में बड़ी घोषणा हो सकती है.

चैनल के अलावा सलमान खान अपने फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के तर्ज पर बीइंग चिल्ड्रेन के नाम से एक और फाउंडेशन खोलने की तैयारी में हैं. इसके जरिए सलमान की टीम बच्चों की पढ़ाई, उनकी परवरिश और स्कूल जैसी चीजों पर ध्यान देंगी. सलमान फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नहीं नहीं बल्किसामाजिक कार्य में भी पैसा लगाना चाहते हैं.

सलमान ने हाल ही में 'भारत' की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

टॅग्स :सलमान खानकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो