लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के नए टीजर में सलमान खान ने बढ़ाया रोमांच, इस दिग्गज अभिनेत्री की हो सकती है एंट्री

By वैशाली कुमारी | Updated: August 29, 2021 13:51 IST

बिग बाॅस सीजन 15  में सलमान खान एकदम नए भूमिका में नजर आएंगे। वही शो के नए टीजर में सलमान खान जंगल में भटकते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पूरे टीजर के दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया वो थी रेखा की आवाज सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली और किक टू जैसी फिल्मों के लिए शूटिंग शुरू करेंगे

बिग बॉस के मेकर्स  बिग बाॅस सीजन 15 को टेलीविजन पर लाने कि तैयारी में जोरो शोरों से जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले शो का पहला टीजर रिलीज किया गया था और अब इसके दूसरे टीजर ने धमाल मचाया हुआ है।

बिग बाॅस सीजन 15  में सलमान खान एकदम नए भूमिका में नजर आएंगे। वही शो के नए टीजर में सलमान खान जंगल में भटकते नजर आ रहे हैं, और भटकते-भटकते वो एक पेड़ के नीचे आकर बैठ जाते हैं। यहां तक तो सब ठीक था मगर ट्विस्ट आया एक दिग्गज अभिनेत्री की आवाज से। दरअसल इस पूरे टीजर के दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया वो थी रेखा की आवाज जिसे लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

कलर्स टीवी की तरफ से रिलीज हुए इस वीडियो ने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। वीडियो काफी मजेदार होने के साथ रोमांचक भी है। इस प्रोमो में सलमान खान जंगल में ‘बिग बॉस’ का घर खोजते दिखाई दे रहे हैं और वो जैसे ही पेड़ के नीचे बैठते  उसमे से रेखा की आवाज आती है।

रेखा कहती हैं " सलमान 15 साल से आपका इंतज़ार था।" अब जाकर दिल को सुकून आया। बदले में सलमान कहते हैं कि ‘आई एम वेरी शुक्र गुजार आपका विश्वसुंदरी, लेकिन यहीं कहीं  बिग बॉस का घर था जो नजर नहीं आ रहा।  इसपर रेखा कहती हैं कि ‘मेरी जान इस बार घरवालों को पहले ये जंगल करना होगा पार, तब जा के खुलेंगे बिग बॉस के द्वार।

वीडियो में आगे सलमान कहते हैं, इस बार आप खूब हसने वाले हैं क्यूंकि कंटेस्टेंट बुरी तरह फसने वाले हैं। अभिनेत्री रेखा बिग बॉस-15 में शामिल होंगी या नहीं, अभी तक इस बारे में कलर्स ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। गाने और उनकी आवाज ने इस बात को हवा दी कि दिग्गज अभिनेत्री इस बार शो का हिस्सा बन सकती हैं।

सलमान आजकल टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं, टीम 40 दिनों के शेड्यूल पर विदेश गई है जिसमें रूस तुर्की समेत कई यूरोपीय देशों में शूटिंग की जा सकती है। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के यश राज स्टूडियो में चल रही थी। इसके बाद सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली और किक टू जैसी फिल्मों के लिए शूटिंग शुरू करेंगे।

टॅग्स :सलमान खानरेखाबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्रीबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब