लाइव न्यूज़ :

BB 13: सलमान खान ने इन 4 सदस्यों को बेइज्जत कर निकाला घर से बाहर! 6 एक्स रे और 2 फ्रैक्चर्स हैं इसकी वजह

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 7, 2019 13:45 IST

सलमान खान के गुस्से ने बिग बॉस के घर में उत्पात मचाने वाले लोगों को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रोमो में यह दिखाया गया है कि सलमान खान चार सदस्यों को अपने बैग पैक करके घर से बाहर निकले को कह रहे हैं।

Open in App

बिग बॉस के घर में इन दिनों जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। लेकिन इस 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान सभी सदस्यों की बड़े ही जोरदार तरीके से क्लास भी लगाने वाले हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें यह दिख रहा है कि सलमान खान बेहद गुस्से में हैं और चार सदस्यों को अपने बैग पैक करके घर से बाहर निकले को कह रहे हैं। 

वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि... एक सिंपल से टास्क में आप एक दूसरे पर अपनी आक्रामकता दिखा रहे हो। टास्क खेल रहे हो या एक दूसरे पर आपनी ताकत  ताकत दिखा रहे हो। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, एक पिटेगा दूसरा मारेगा और घर से निकल जाओगे... ईडियट्स... एक दिन में 6 एक्सरे निकाले गए हैं, दो फ्रैक्चर्स हुए हैं। ऐसा कहते हुए सलमान खान अचानक शहनाज से कहते हैं कि शहनाज जाओ अपने बैग्स पैक करो।

इसके बाद सलमान खान बाकी तीन लोगों के नाम अनाउंस करते हैं। शहनाज के बाद सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला का नाम अनाउंस करते हैं। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ को पहली ही फुरसत में निकलने को कहते हैं और कहते हैं कि पैक योर बैग्स। लास्ट में सलमान आसिम को घर से निकलने का आदेश देते हैं।

शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ और आसिम का नाम अनाउंस करने के बाद सलमान खान बिग बॉस से घर का गेट खोलने को कहते हैं। इसके बाद घर का गेट खुलता है और ये चारें सदस्य घर से बाहर जाते हुए नजर आते हैं।

यानी कुल मिलाकर सलमान खान के गुस्से ने बिग बॉस के घर में उत्पात मचाने वाले लोगों को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन क्या 'वीकेंड का वॉर' में कुछ ट्विस्ट आने वाला है? क्या सच में सलमान खान ने चारों सदस्यों को घर से बाहर कर दिया है? इन सब सवालों का जवाब 'वीकेंड का वॉर' में देखने को मिलेगा।

यहां देखें 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड का प्रोमो...

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉससलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब