लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss-17: ऐश्वर्या पर भड़के सलमान खान, बोले कितना पेशेंस आप ट्राई करोगी

By धीरज मिश्रा | Updated: November 11, 2023 11:03 IST

Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस-17 के होस्ट सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लेंगे। सबसे पहले क्लास घर की सदस्य ऐश्वर्या शर्मा की लगाई जाएगी। शो का एक छोटा सा प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान ऐश्वर्या पर भड़क गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBigg Boss-17: शनिवार और रविवार सलमान लगाएंगे घरवालों की क्लास Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: ऐश्वर्या पर जमकर बरसे सलमान खान, बोले कितना पेशेंस ट्राई करोगीTiger 3: सलमान खान के शो में आएंगी कैटरीना कैफ, मचेगा खूब धमाल

Bigg Boss-17 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार और बिग बॉस-17 के होस्ट सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लेंगे। सबसे पहले क्लास घर की सदस्य ऐश्वर्या शर्मा की लगाई जाएगी। शो का एक छोटा सा प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान ऐश्वर्या पर भड़क गए हैं।

उन्होंने कहा कि तुम अपने पति नील भट्ट का कितना पेशेंस ट्राई करोगी। दरअसल, इस पूरे सप्ताह में कई बार ऐश्वर्या और घर की दूसरी सदस्य अंकिता लोखंडे के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान, पति नील जब ऐश्वर्या को समझाते हुए दिखे तो ऐश्वर्या उनसे बद्तमीजी करती हुई दिखाई दी। यही वजह है कि सलमान खान को ऐश्वर्या की क्लास लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि नील के साथ जो आप कर रही हैं और आपका बर्ताव ठीक नहीं है। आपका रिश्ता टॉक्सिक होना वाला है और यह विनाश का कारण बन सकता है।

बिग बॉस तक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शो के प्रोमो पर सलमान खान की क्लास से फैंस भी संतुष्ठ हैं। फैंस का कहना है कि सलमान खान हमेशा प्वाइंट टू प्वाइंट बात करते हैं। एक यूजर ने इस प्रोमो पर मजेदार अंदाज में कमेंट किया। यूजर ने लिखा कि किस्मत वालों को ऐश्वर्या जैसी पत्नी मिलती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि नील बहुत सख्त चमड़ी का है। बीवी की डांट सुन सुन कर ऐसा हो गया है। ऊपर से उसमें समझ भी नहीं है। सलमान सर की बात भी उसे समझ में नहीं आई होगी।

प्रोमो में ऐश्वर्या के बाद मन्नारा की क्लास लगाई गई

बिग बॉस तक द्वारा पोस्ट किए गए शो के प्रोमो में सलमान खान ने ऐश्वर्या के बाद शो की सदस्या मन्नारा चोपड़ा की क्लास लगाई।उन्होंने कहा कि मन्नारा मौसम विभाग के अनुसार, सैलाब आने वाला है और हमारे कुछ बोलने से पहले सैलाब बहा दो। मुद्दा हमारा नहीं है मुद्दा हमारा है। एक कुर्सी ला दो यार, शुरू कीजिए।

कैटरीना के साथ दीवाली

सलमान खान के शो में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। दोनों इस दौरान दीवाली पर रिलीज हो रही टाइगर-3 का प्रमोशन भी करेंगे। शनिवार को टीवी बिग बॉस का यह एपिसोड दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाला है।

टॅग्स :बिग बॉस 17सलमान खानकैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब