लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत के NRI पति बेल्जियम नहीं बिहार से हैं! इस महिला का दावा- '2014 में हुई थी शादी, बेटी भी है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2021 09:34 IST

मौजूदा 'बिग बॉस' सीजन में राखी सावंत के पति रितेश सिंह को लेकर नया विवाद सामने आया है। बिहार की एक महिला ने दावा किया है कि रितेश दरअसल पहले से शादी-शुदा हैं और बिहार से हैं।

Open in App

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-15 लगातार सुर्खियों में है। इस बार बिग बॉस के घर में राखी सावंत के कथित पति रितेश सिंह भी मौजूद हैं और ऐसे में लोगों की उन पर खास नजर है। उनके राखी सांवत से शादी को लेकर सवाल तो उठ ही रहे हैं, उनके बेल्जियम से एनआरआई होने को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। 

इस बीच रितेश सिंह को लेकर एक और विवाद सामने आ गया है। दरअसल, रितेश की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे स्निग्धा प्रिया नाम की महिला के साथ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये प्रिया दरअसल रितेश की पत्नी हैं और वे दोनों बिहार से हैं।

ईटीटाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने दावा किया कि राखी के पति के रूप में खुद को शो में प्रस्तुत कर रहा शख्स दरअसल उसका पति है। प्रिया का कहना है कि उनकी 6 साल की एक बेटी भी है। यही नहीं प्रिया ने बताया कि शख्स का नाम रितेश सिंह नहीं बल्कि रितेश कुमार है।

'रितेश के खिलाफ बिहार में दर्ज है घरेलू हिंसा का केस' 

प्रिया का दावा है कि रितेश शादी के बाद उसके साथ मारपीट करता था और घरेलू हिंसा को लेकर एक मामला भी बिहार में उसके खिलाफ दर्ज है।

प्रिया के अनुसार रितेश और उसकी शादी 1 दिसंबर 2014 को हुई और अगले ही साल दोनों चेन्नई चले गए। उसी साल दिसंबर में उनकी बेटी का जन्म हुआ। प्रिया ने इंटरव्यू में कहा, 'शादी के बाद मैंने उसके साथ ढाई साल गुजारे हैं और यह किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं था।' 

प्रिया के मुताबिक रितेश आखिरी बार करीब तीन महीने पहले उससे मिला था और तलाक की मांग की थी। प्रिया ने कहा कि जब उसने अपने पति को राखी सावंत के पति के रूप में बिग बॉस के घर में जाते देखा तो वह स्तब्ध रह गई थी। प्रिया ने कहा कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि रितेश बेल्जियम में रहने लगा है।

गौरतलब है कि राखी सावंत ने 2019 में एक एनआरआई से शादी करने का दावा किया था। उन्होंने पति को लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया था। आखिरकार दो साल से अधिक की अटकलों के बाद राखी ने बिग बॉस के इस सीजन में रितेश को लेकर खुलासा किया।

टॅग्स :राखी सावंतबिग बॉस 15
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले तान्या मित्तल बिग बॉस के घर से होंगी बाहर?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19: मीडिया राउंड में पत्नी और बच्चों के बारे में सेंसिटिव सवाल पर गौरव खन्ना हुए भावुक | VIDEO