लाइव न्यूज़ :

राजीव खंडेलवाल की मां का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखे दिल को छू जाने वाले शब्द

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2018 11:48 IST

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपने अभिनेय का लोहा मजबा चुके राजीव खंडेलवाल की मां का हाल ही में निधन हो गया है।

Open in App

मुंबई, 21 मई: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपने अभिनेय का लोहा मजबा चुके राजीव खंडेलवाल की मां का हाल ही में निधन हो गया है। अपनी मां के निधन की सूचना अभिनेता मे खुद सोशल मीडिया के लिए जरिए दी है। राजीव की मां बीते चार साल से कैंसर से जूझ रही थीं।

यह भी पढ़ें: 46 से ज्यादा फिल्में कर चुके जॉन अब्राहम जीते हैं ऐसी सिंपल लाइफ, न घड़ी है, न कोई बॉडीगार्ड

 गमगीन होते हुए राजीव ने इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। राजीव ने ट्वीट करके लिखा, ''परसो मेरी मां का निधन हो गया, बीते डेढ़ साल से हम इस बीमारी से साथ-साथ लड़े, हमने ये आशा की थी कि हम साथ लड़ेगें मगर हम एक साथ इससे उबर नहीं पाए, मेरी मां बीच में साथ छोड़ दिया. मैं और मेरी फैमिली ठीक है और ऐसी कठिन परिस्थिति से उबरने की कोशिश कर रही हैं. मेरी मां हमेशा मुझ में जिंदा रहेंगी। 

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों और परिजनों का शुक्रिया कहते हुए राजीव ने ट्वीट में लिखा, ''इस लड़ाई के दौरान हमारे साथ बने रहने वालों को मैं दिल की गहराई से धन्यवाद देता हूं। हमें बिना शर्त प्यार और सपोर्ट करने के लिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा।

यह भी पढ़ें: जब पत्नी को संजय दत्त के अफेयर की लगी थी खबर तो हुआ था कुछ ऐसा, पढ़ें

राजीव नें हाल ही में मदर्स डे अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मां के लिए दिल को छू जाने वाला एक मैसेज लिखा था। फिलहाल राजीव के ये मां के लिए लिखे गए दिल को छू जाने वाले शब्द फैंस के दिलों को छू रहे हैं। राजीव खंडेलवाल इन दिनों वह टीवी के चर्चित शो 'जज्बात' में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस शो दौरान राजीव ने भी अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई राज खोले थे।  

टॅग्स :राजीव खंडेलवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBloody Daddy Movie Review: शाहिद के एक्शन ने ओटीटी पर मचाई धूम, यहां देखें फिल्म 'ब्लडी डैडी'

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई