लाइव न्यूज़ :

प्रियांक शर्मा पर एक अस्पताल के बाहर अनजान शख्स ने किया हमला, एक्टर ने दर्ज कराया मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 3, 2022 14:38 IST

बिग बॉस 11 फेम अभिनेता प्रियांक शर्मा पर हाल ही में गाजियाबाद के एक अस्पताल में हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति उन पर हमला कर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियांक शर्मा ने कहा कि 30 जुलाई को गाजियाबाद के एक अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर हमला किया था।उन्हें कुछ चोटें आई थीं, लेकिन वो बच गए।एक्टर अपने माता-पिता के साथ एक अस्पताल गए थे, जहां एक व्यक्ति ने उनपर हमला किया।

गाजियाबाद: एक्टर प्रियांक शर्मा ने कहा कि 30 जुलाई को गाजियाबाद के एक अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर हमला किया था। उन्हें कुछ चोटें आई थीं, लेकिन वो बच गए थे। एक्टर अपने माता-पिता के साथ एक अस्पताल गए थे, जहां एक व्यक्ति ने उनपर हमला किया। प्रियांक ने कहा कि वो अपनी मां के चेकअप के लिए एक अस्पताल गए थे और उनके पिता भी उनके साथ थे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल से बाहर निकलने के दौरान उनपर हमला किया गया। ETimes को प्रियांक शर्मा ने बताया, "अचानक कहीं से इस आदमी ने मुझपर हमला कर दिया और मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैंने उसका हाथ पकड़ने और उसे पीछे धकेलने में कामयाब रहा। खूब हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन के दो लोग मेरे बचाव में आए और मैं वास्तव में उनका आभारी हूं। जिस व्यक्ति ने मुझपर हमला करने की कोशिश की वह भाग गया। ये डरावनी स्थिति थी।"

प्रियांक ने कहा कि उन्होंने कौशांबी थाने में पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है और कहा, "हमने बाद में सीसीटीवी फुटेज के लिए अस्पताल से संपर्क कर पुलिस को सौंपने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने हमें नहीं दिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।" प्रियांक ने डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला में भाग लेने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की और बाद में बिग बॉस 11 में दिखाई दिए। उन्होंने पंच बीट सीजन 2 और मम भाई जैसी वेब सीरीज में अभिनय किया है।

टॅग्स :गाजियाबादटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब