लाइव न्यूज़ :

प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों की आत्महत्या, विकास गुप्ता पर करेंगे केस

By अनिल शर्मा | Updated: June 21, 2021 13:44 IST

राहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगे। वहीं प्रत्युषा के खुदकुशी का आरोप झेल रहे राहुल ने बयान दिया है कि एक्ट्रेस ने उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके माता-पिता की वजह से खुदकुशी की। यहां बता दें कि प्रत्युषा ने साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगेराहुल ने कहा- विकास गुप्ता एक मरे हुए इंसान का इस्तेमाल कर रहे हैंराहुल के मुताबिक प्रत्युषा अपने माता-पिता से दुखी थीं

हाल के दिनों में दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कुछ समय पहले टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया था कि वह प्रत्युषा संग रिलेशनशिप में थे। इस बीच अब प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। 

राहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगे। विकास गुप्ता एक मरे हुए इंसान का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रत्युषा के खुदकुशी का आरोप झेल रहे राहुल ने बयान दिया है कि एक्ट्रेस ने उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके माता-पिता की वजह से खुदकुशी की। यहां बता दें कि प्रत्युषा ने साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या की थी।

राहुल ने खुद का बताया बेकसूर

स्पॉटबॉय के मुताबिक राहुल ने कहा है कि वह इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कोर्ट से उनको क्लीन चिट मिलेगी। राहुल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से उनका केस काफी लंबा खींच गया है। राहुल ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने मारा है। वह उनकी न खत्म होने वाली डिमांड्स पूरी नहीं कर पा रही थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की न कि जान ली है। 

राहुल ने प्रत्युषा के पैरेंट्स पर लगाए आरोप 

राहुल के मुताबिक प्रत्युषा अपने माता-पिता से दुखी थीं। उन्होंने कहा कि उस दिन को कभी भूल नहीं सकता। जिस तरह से प्रत्युषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी उसकी मौत का आरोप मुझ पर मढ़ रहे हैं... उन्हें भगवान को जवाब देना है। उनको भी पता है कि मैं गुनहगार नहीं हूं। वे ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बिना सुबूत के मेरी छवि खराब की है। 

राहुल ने विकास और काम्या पर मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही है। दोनों पर राहुल ने उनकी जिंदगी और करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। विकास गुप्ता के प्रत्युषा संग रिलेशनशिप में रहने की बात पर गुस्सा जाहिर की और कहा कि विकास एक मरे हुए इंसान को इस्तेमाल कर रहे हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट