लाइव न्यूज़ :

केबीसी में प्रतीक गांधी ने अमिताभ बच्चन पर किया सवालों का बौछार; चकरा गए बिगबी, देखिए वायरल वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2021 14:43 IST

केबीसी के आगामी एपिसोड के प्रोमो में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान प्रतीक गांधी शो के होस्ट अमिताभ से कहते हैं, 'मैं कुछ प्रश्न लेकर आया था जो आपसे पूछना चाह रहा था। अगर आप की अनुमति हो तो।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी के 1 अक्टूबर के एपिसोड में प्रतीक गांधी और अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आएंगेइस दौरान प्रतीक शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से सवाल पर सवाल पूछने लगते हैंसवालों से तंग आकर अमिताभ कहते हैं कि आपको कौन लिखकर भेजा है ये प्रश्नावली

केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के आगामी एपिसोड में 'स्कैम 1992' चर्चित अभिनेता प्रतीक गांधी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। चैनल संबंधित एपिसोड का कई प्रोमो भी जारी कर चुका है। इसी में से एक प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रतीक गांधी अमिताभ बच्चन पर सवालों का बौछार करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

केबीसी के आगामी एपिसोड के प्रोमो में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान प्रतीक गांधी शो के होस्ट अमिताभ से कहते हैं, 'मैं कुछ प्रश्न लेकर आया था जो आपसे पूछना चाह रहा था। अगर आप की अनुमति हो तो। और ये प्रश्न सिर्फ मेरे नहीं हैं बल्कि समझता हूं कि ये हिंदुस्तान के कोरोड़ों लोगों के दिमाग में होंगे।' प्रतीक गांधी की बातों पर अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं कि गलत सवाल मत पूछ लीजिएगा।

प्रतीक गांधी अमिताभ के सामने पहला सवाल रखते हैं- टूथपेस्ट अगर खत्म हो जाए तो आपने कभी बेलन से निकालने का प्रयत्न किया है। अमिताभ जवाब देते हुए कहते हैं- जब भी ऐसी अवस्था होती है तो उसको वहीं छोड़ देते हैं, बेलन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बहुत कोशिश करते हैं कि उसमे से आखिरी अंश निकल जाए। और जब नहीं निकलता हैं न तो बगल के नीम से दातुन तोड़ कर लेते हैं।

प्रतीक अगला सवाल पूछते हैं,  इस्तेमाल करने के बाद जो कपड़ा पुराना हो जाए, उसका पोछा बनाया हो कभी..? अमिताभ बच्चन कुछ देर विचार की मुद्रा में होते हैं फिर कहते हैं- अच्छा ऐसा होता है क्या? प्रतीक कहते हैं अरे सर ऐसा होता है बहुत।

बिगबी के सामने अगला सवाल रखते हुए प्रतीक पूछते हैं- नई गाड़ी ली हो कभी और ऐसा सोचा हो कि प्लास्टिक का कवर नहीं निकालते हैं। थोड़े लंबे टाइम तक गाड़ी नई रहेगी? अमिताभ शर्माने के भाव में पीछे की तरफ मुड़कर मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद प्रतीक से कहते हैं, सर कौन भेजा है आपको ये प्रश्नावली?

प्रतीक बिगबी से एक और सवाल पूछते हैं- टीवी का रिमोट कंट्रोल अगर ना चले तो उसे ठोक बजा के चलाया हो कभी? अमिताभ बच्चन तुरंत कहते हैं आज भी हम नहीं चलता है तो उसे दो-तीन पर हाथ पर दे मारते हैं।

सर आपने कभी खाना-वाना खाके नैपकिन ना मिली हो तो पैंट से ऐसे ही जैसे हमलोग साफ कर लेते हैं? अमिताभ बच्चन जवाब देते हुए कहते हैं, एक जमाना था जब हमने दाढ़ी बढ़ाई थी तो खाना-वाना खाके यहीं पोछ लेते थे। 

इसके बाद प्रतीक कहते हैं सर एक आखिरी सवाल। अमिताभ हैरानी की नजर से देखते हैं। और कहते हैं अब कुछ कहने के लिए बचा ही नहीं भाईसाहब। प्रतीक सवाल रखते हैं- शैंपू खत्म हो जाए और उसमे पानीवानी मिलाकर हिला हिलाकर लगाया हो कभी। अमिताभ सहित सारे दर्शक इस पर ठहाके लगाने लगते हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनPrateek Gandhiपंकज त्रिपाठीKBC
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब