लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस नीति टेलर ने बयां किया अपना दर्द, कहा- परिवार को भेजी अश्लील तस्वीरें, लोग करते हैं भद्दा कमेंट्स

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 06:46 IST

नीति टेलर को 'इश्कबाज' में नकुल मेहता के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। नीति ने टीवी पर 2009 में शो 'प्यार का बंधन' से डेब्यू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीति 'इश्कबाज' के अलावा 'ये है आशिकी', 'वेब्ड', 'प्यार तूने क्या किया', 'कैसी ये यारियां' जैसे शोज का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। नीति ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनसे मिलने कौन आता है, ये जानने के लिए गार्ड को पैसे दिए जाते हैं।नीति ने पिछले साल ही बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था।

टीवी की एक मशहूर 24 वर्षीय एक्ट्रेस नीति टेलर इन दिनों ट्रोलर्स से परेशान हैं। नीति टेलर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्हें पिछले काफी समय ले लगातार ट्रोल किया जा रहा है। नीति टीवी की पॉपुलर यंग एक्ट्रेस हैं। नीति 'इश्कबाज' के अलावा 'ये है आशिकी', 'वेब्ड', 'प्यार तूने क्या किया', 'कैसी ये यारियां' जैसे शोज का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। 

नीति ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनसे मिलने कौन आता है, ये जानने के लिए गार्ड को पैसे दिए जाते हैं। नीति ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं बीते कई सालों से ट्रोल हो रही हूं। मुझे कई तरह के बातें सोशल मीडिया पर सुनाई जाती हैं। यहां तक कि मेरे घर में कौन आता है यह खबर बाहर देने के लिए मेरे गार्ड को पैसे दिए गए थे। नीति के इस खुलासे के बाद फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। 

सालों बाद छलका नीति टेलर का दर्द

नीति अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहती हैं कि कुछ लोग उनकी तस्वीरों की फॉटोशॉप कर उसे अश्लील बना रहे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद वह इन तस्वीरों को उनके घरवालों को भी भेज रहे हैं। उन्होंने लिखा कि छोटी-छोटी  चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है, इस वजह से वह सोशल मीडिया पर ज्यादा पोस्ट नहीं डालती हैं। नीति ने लंबे समय तक इस दर्द को झेलने के बाद आखिरकार अपनी बात रखी है।  

बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग तस्वीर पर ट्रोल होती रही हैं नीति

नीति ने सक्सेसफुल बिजनेसमैन परीक्षित बावा से शादी की है। नीति ने पिछले साल ही बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। नीति की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरों पर काफी अजीबो-गरीब कमेंट्स मिल रहे थे। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो