लाइव न्यूज़ :

बचपन में ही हो गई थी मां की मौत फिर नानी ने लोन लेकर भेजा इंडियन आइडल, कंटेस्टेंट की कहानी नम हुई नेहा कक्कड़ की आंखें, दिए इतने लाख रुपये

By अमित कुमार | Updated: November 26, 2020 11:41 IST

छोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने कई लोगों के सपने को पूरा किया है। हाल ही में शहजाद अली नाम का एक शख्स ही शो पर पहुंचा जिसकी दर्दभरी कहानी जानकर नेहा कक्कड़ की आंखे नम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देऑडिशंस के दौरान शहजाद अली नाम के शख्स ने स्टेज पर आकर अपनी कहानी सुनाई। शख्स की कहानी सुन इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने उसे आर्थिक मदद करने का एलान कर दिया। शहजाद अली बताते हैं कि उनकी नानी ने बैंक से 5000 हजार रुपये का लोन लेकर उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद की।

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना हो चुका है। अपनी शादी के बाद नेहा वापस काम पर लौट आई हैं। वह इन दिनों इंडियन आइडल के 12वें सीजन के लिए कंटेस्टेंट का ऑडिशन ले रही हैं। इंडियन आइडल शो की जज नेहा कक्कड़ के सामने इस दौरान कई लोगों ने अपनी गायिका का हुनर पेश किया। वहीं नेहाएक शख्स की कहानी सुन इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने उसे आर्थिक मदद करने का एलान कर दिया। 

सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स के ऑडिशंस के दौरान शहजाद अली नाम के शख्स ने स्टेज पर आकर अपनी कहानी सुनाई। जिसे सुनकर नेहा सहित बाकी जजेज की आंखें भी नम हो गई। शहजाद अली से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताता हैं कि जब वह छोटा था तब से कपड़े की दुकान में काम करता था। बचपन में ही उसकी मम्मी गुजर गई थीं। फिर नानी ने उसे पाल पोसकर बड़ा किया।

शहजाद अली आगे बताते हैं कि उनकी नानी ने बैंक से 5000 हजार रुपये का लोन लेकर उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद की। शहजाद अली की यह बात जानकर जज नेहा कक्कड़ इतनी भावुक हो गईं कि वह शहजाद और उनकी नानी को एक लाख रुपए देने का फैसला किया। नेहा की इस दरियादिली को देखकर फैंस भी सिंगर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

इससे पहले शो में परफॉर्म करने वाले कंटेस्टेंट युवराज भी अपनी कहानी को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल, युवराज 'इंडियन आइडल' के सेट पर ही झाड़ू लगाने का काम करते थे, लेकिन उनके अंदर सिंगर बनने की जिद थी। यही वजह रही कि विपरित हालतों के बावजूद उन्होंने इस रिएलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। युवराज की कहानी जानकर शो में बैठे जज की आंखे भी नम हो जाती हैं।  

टॅग्स :नेहा कक्कड़सोनीसोशल मीडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब