लाइव न्यूज़ :

नागिन 3 का प्रोमो रिलीज, भेष बदल-बदलकर अपने रेप और नागराज की हत्या का बदला लेगी नागिन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 10:59 IST

एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन का तीसरा सीजन दो जून से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

Open in App

एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल नागिन के तीसरे सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। नागिन 3 का प्रसारण कलर्स चैनल पर दो जून से शुरू होगा। नागिन के तीसरे सीजन में सुरभी ज्योति, अनीता हसनंदानी, पर्ल वी पुरी, आम्रपाली गुप्ता, करिश्मा तन्ना, रजत टोकस, रक्षंदा खान, चेतन हंसराज, नवीन शर्मा, रूपेश कटारिया, अंकित मोहन, रोहित चौधरी, सप्तऋषि घोष, अमन गाँधी, पुनीत चौकसे पवित्र पुनिया नागिन सीजन 3 में मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।

नागिन के सीजन 3 के प्रोमो में नागराज (रजत टोकस) और नागिन (करिश्मा तन्ना) को एक दूसरे से चाँदनी रात में रोमांस करते दिखाया गया है। नागिन जब नागराज से प्यार कर रही होती है तभी कुछ लोग वहाँ पहुँच जाते हैं और नागराज की हत्या कर देते हैं। नागराज के हत्यारे फिर नागिन के साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं। नागिन अपने बलात्कार और पति की हत्या का बदला लेती है। बदला लेने के लिए नागिन कई रूप बदलती है। नागिन इन हत्यारों से कैसे बदला लेती है इसे देखने की उत्सुकता दर्शकों में जग चुकी है। 

एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस टीवी सीरीज। नागिन सीरियल का पहला सीजन नवंबर 2015 में प्रसारित होना शुरू हुआ था। नागिन का दूसरा सीजन जून 2016 में शुरू हुआ था। नागिन सीजन 1 और सजीन 2 में नागिन की भूमिका में मौनी रॉय और अदा खान ने काफी तारीफ बटोरी। नागिन सीजन 3 के प्रोमो रिलीज से पहले ही शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बता दिया था कि मौनी रॉय और अदा खान की तीसरे सीजन में रिप्लेस किया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नागिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश ने शेयर की सेल्फी, बाथरूम में शीशे के सामने खीचीं फोटोज

टीवी तड़कारश्मि देसाई ने शॉर्ट ड्रेस में शेयर की स्टाइलिश फोटो, ग्लैमरस अदाओं से इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें तस्वीरें

टीवी तड़कारश्मि देसाई ने डीप नेक ब्लाउज में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, 'नागिन' लुक हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'उन्होंने गला पकड़कर मुझे खींचा था, पेट पर लात मारी थी', पति के खिलाफ तलाक की अर्जी देने के बाद बोलीं अभिनेत्री- उनकी रशियन गर्लफ्रेंड है

बॉलीवुड चुस्कीपिंक ड्रेस में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, ग्‍लैमरस लुक ने फैंस को बनाया दीवाना

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब