लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार करने की क्यों उठी मांग, मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2021 09:23 IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता विवादों में आ गई हैं। उन्हें गिरफ्तार करने की मांग ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने उठाई है। मुनमुन पर विशेष जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में आ गई हैं, मांगनी पड़ी माफीमुनमुन दत्ता पर एक विशेष जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा हैट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी, #ArrestMunmunDutta करता रहा ट्रेंड

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता' यानी मुनमुन दत्ता एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने दरअसल अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर उन पर एक विशेष जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

इसके बाद से ट्विटर पर कई लोग मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर #ArrestMunmunDutta भी ट्रेंड करने लगा है। मुनमुन ने अपने फैंस के लिए ये वीडियो शेयर किया था लेकिन एक शब्द का इस्तेमाल करना उन्हें महंगा पड़ गया है।

वहीं विवाद बढ़ता देख मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जो शब्द उनके मुंह से निकला वो किसी विशेष के अपमान के लिए उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया था।

उन्होंने लिखा, 'भाषा का कम ज्ञान होने के कारण मुझे सही मायने में शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। जैसे ही मुझे इसके असल मायने के बारे में बताया गया, मैंने तत्काल वो हिस्सा हटा दिया। मैं हर जाति, पंथ या जेंडर का सम्मान करती हूं और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को हम सब स्वीकार करते हैं।'

ट्विटर पर उठी मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग

मुनमुन दत्ता ने भले ही मांफी माग ली है लेकिन ट्विटर पर कई यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, 'इस कोविड संकट मे यदि वाल्मीकि समाज कोविड वारियर बनकर सफाई न करे तो कुत्ते की मौत मारे जाओगे आप। सम्मान करो उनका जिनसे आप सुरक्षित हो।'

वहीं कई यूजर्स ने कहा कि मुनमुन दत्ता की जातिवादी टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

बता दें मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू 'हम सब बाराती हैं' से किया। हालांकि, सब टीवी पर आने वाले कार्यक्रम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वे 'मुंबई एक्सप्रेस' और 'हॉलीडे' जैसी कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

टॅग्स :टीवी कंट्रोवर्सीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो