लाइव न्यूज़ :

ब्राइडल लुक में ग्लैमरस दिखती हैं मौनी रॉय, जानें एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के बारे में सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2022 10:55 IST

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में उन्हें वास्तव में दुल्हन के रूप में देखने से पहले सोशल मीडिया पर मौजूद उनके ब्राइडल लुक्स को देखते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल ड्रेसेस काफी पसंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में आज मौनी रॉय शादी करने वाली हैंमौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैंमौनी रॉय की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय आज यानि 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को ब्राइडल लुक में देखने के लिए काफी बेताब हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर मौनी की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। 

वैसे मौनी को भी इंडियन ऑउटफिट्स काफी पसंद हैं, जिसके चलते उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर एथनिक ड्रेस में फोटो पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है। 

बता दें कि मौनी और सूरज गोवा में सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में जानेंगे कि आखिर सूरज नांबियार हैं, जिनके साथ मौनी रॉय शादी करने वाली हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में सूरज का जन्म हुआ था। वो अपना जन्मदिन 6 अगस्त को मनाते हैं। 

यही नहीं, उन्होंने जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने बेंगलुरु के आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सूरज को बिजनेस में काफी रुचि है। ऐसे में वो बिजनेसमैन होने के साथ दुबई बेस्ड इंवेस्टमेंट बैंकर भी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज के एक भाई भी हैं, जिनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी। सूरज इस कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। ये कंपनी पुणे में हैं। मालूम हो, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

ऐसे में मौनी की हल्दी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस मंदिरा बेदी को भी देखा जा सकता है। यही नहीं, मौनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाले पति सूरज के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल ड्रेस में लाजवाब लग रही हैं। वहीं, सूरज को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है। कपल साथ में काफी क्यूट लग रहा है।

 

टॅग्स :मौनी रॉयइंस्टाग्रामगोवादुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब