लाइव न्यूज़ :

मिथिलेश चतुर्वेदी नहीं रहे, टीवी और फिल्मों की दुनिया के मशहूर अभिनेता का लखनऊ में निधन

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2022 11:00 IST

टीवी और बॉलीवुड के जाने-पहचाने चेहरे मशहूर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में रह रहे थे।

Open in App

लखनऊ: टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। नीली छतरी वाले, कयामत सहित कई टीवी शोज में काम करने वाले मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन 3 अगस्त को उनके गृहनगर लखनऊ में दिल की बीमारी के कारण हो गया। मिथिलेश चतुर्वेदी पिछले कुछ समय से बीमार थे और बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए लखनऊ चले गए थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई।

मिथिलेश चतुर्वेदी टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी रहे थे। हाल में रिलीज इम्तियाज अली की वेबसीरीज डॉ. अरोड़ वे नजर आए थे। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश अपकमिंग वेब शो 'टल्ली जोड़ी' में भी नजर आने वाले हैं। करीब दो साल पहले 'स्कैम-92' वेबसीरीज में भी वे दिखे थे जिसमें वह राम जेछमलानी की भूमिका में थे।

बॉलीवुड की बात करें तो मिथिलेश चतुर्वेदी सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', मनोज बाजपेयी की 'सत्या', शाहरुख खान की 'अशोका' समेत 'ताल', 'बंटी और बबली', 'कृष' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे। 'कोई... मिल गया' में भी वह नजर आए थे। वे आखिरी बार फिल्म अमिताभ बच्चन और आयु्ष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब